आज ही के दिन पंजाब के महान क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह का जन्म हुआ था (23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं)

हरियाणा न्यूज एक्सप्रैस। नई दिल्ली
भारत एवं विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1881- भारत के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्त एवं पंजाब के महान क्रांतिकारी सरदार अजीत सिंह का जन्म।
1886 -अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अल्यूमिनियम की खोज की।
1945 -अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।
1952 -कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1964- चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।
1969-हिंदी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला का निधन।
1981 -स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने सरकार का तख्ता पलट दिया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।
1998 – जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कोफी अन्नान तथा इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ।
2001 – अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।
2004 -हिन्दी फ़िल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता और निर्देशक विजय आनंद का निधन।
2005 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2006 – ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।
2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।
2010 – कतर ने भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को अपने देश की नागरिकता दी।