अम्बाला : शंभू बॉर्डर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की याद में कार्यक्रम आयोजित

कुलदीप सिंह। अम्बाला
अम्बाला-अमृतसर मार्ग स्थित शंभू बॉर्डर पर आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरदार अजीत सिंह किसानों के ऐसे मसीहा रहे हैं जिन्होंने सन 1907 में किसानों के हकों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लगातार 9 महीने तक आंदोलन किया था और अंत में अंग्रेजों को भी किसानों की एकता के आगे झुकना पड़ा था। शंभू बॉर्डर से भारतीय किसान यूनियन के उप प्रधान नेता गुलाब सिंह ने बताया कि हमारी लड़ाई 3 काले कृषि कानूनों के खिलाफ है। साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत के इस बयान पर कि किसान जरूरत पड़ने पर खड़ी फसलों को आग लगा देंगे। इस मुख्य बिंदु पर भी गुलाब सिंह ने कहा कि फसलें हमारे परिवार के बच्चों की तरह होती हैं।